Menu
#News

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी ने डबरानी पहुंचकर मार्ग बहाली कार्यों का किया निरीक्षण

उत्तरकाशी: धराली में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से प्रशासन द्वारा पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार को डबरानी के निकट आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से की बहाली के लिए चल रहे कार्यों का स्थलीय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 अग, 2025
उत्तरकाशी: जिलाधिकारी ने डबरानी पहुंचकर मार्ग बहाली कार्यों का किया निरीक्षण

उत्तरकाशी: धराली में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से प्रशासन द्वारा पुनर्वास कार्यों में तेजी लाई जा रही है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रविवार को डबरानी के निकट आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से की बहाली के लिए चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने बीआरओ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षतिग्रस्त हिस्सों को सुधारने एवं जल्द से जल्द आवाजाही योग्य बनाने के लिए मौसम की विकट परिस्थितियों में भी प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

5 अगस्त 2025 को हर्षिल धराली में आई प्राकृतिक आपदा ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। प्रशासन द्वारा आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में राहत अभियान निरंतर जारी है। शासन-प्रशासन द्वारा खाद्यान्न, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, संचार सभी व्यवस्थाएं निरंतर दुरुस्त की जा रही हैं और जनजीवन को पुनः सामान्य करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में युद्धस्तर पर कार्य

धराली हर्षिल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में रेस्क्यू अभियान और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी हैं। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं हर्षिल धराली और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों को बहाल करने हेतु किए जा रहे कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा गंगोत्री राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर हुए भू-धंसाव का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने बीआरओ व पीडब्ल्यूडी एवं संबंधित एजेंसियों को सड़क धंसाव वाले स्थानों पर निगरानी रखने तथा इससे निपटने और आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य है कि जल्द से जल्द इस महत्वपूर्ण मार्ग को पूर्णतः बहाल कर यात्रियों और स्थानीय लोगों की कठिनाइयों को क किया जाए।

Tagged:
Share This Article