Menu
#टिहरी गढ़वाल

द्वितीय केदार मदमहेश्वर के 21 और तुंगनाथ के दो मई को खुलेंगे कपाट

द्वितीय केदार मदमहेश्वर के 21 और तुंगनाथ के दो मई को खुलेंगे कपाट : पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी तय की गई। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 अप्र, 2025
द्वितीय केदार मदमहेश्वर के 21 और तुंगनाथ के दो मई को खुलेंगे कपाट

द्वितीय केदार मदमहेश्वर के 21 और तुंगनाथ के दो मई को खुलेंगे कपाट :  पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी तय की गई।

द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पंचांग गणना से तिथि तय हुई। वहीं दो मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के मंदिर के कपाट खुलेंगे।सोमवार को बैसाखी के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में भगवान मद्महेश्वर के कपाट खुलने की तिथि तय हुई। मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में तुंगनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि भी तय की गई। दो मई को श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे।

द्वितीय केदार मदमहेश्वर

ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह 9 बजे से द्वितीय केदार मद्महेश्वर की पूजा शुरू हुई। आचार्यों की ओर से कपाट खुलने की तिथि के लिए पंचांग गणना की। कपाट खुलने की तिथि व समय घोषित करने के बाद दोपहर को मद्महेश्वर की भोग मूर्तियों को पुष्परथ पर विराजमान किया जाएगा। दूसरी तरफ तृतीय केदार तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में पंच पुरोहितों की ओर से पंचांग गणना के आधार पर तृतीय केदार के कपाट खुलने की तिथि दो मई तय की जाएगी।

Share This Article