Menu
#Mumbai

भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पूरा इलाका, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीती देर रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों की एक गोली घर के गेट पर और दूसरी बाहर खड़ी कार में लगी है। इससे इलाके में दहशत फैल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 अप्र, 2024
भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पूरा इलाका, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के रुड़की से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीती देर रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों की एक गोली घर के गेट पर और दूसरी बाहर खड़ी कार में लगी है। इससे इलाके में दहशत फैल गई। मुंह ढका होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की की गंगनगर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इलाके में उद्योगपति व भाजपा नेता रॉबिन चौधरी का घर है। देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर जब घरवाले और आसपास के लोग बाहर आए, तो बदमाश वहां से फरार हो चुके थे।

सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान नहीं हो रही है। क्योंकि तीनों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा लपेटा हुआ था। इस घटना के बाद भाजपा नेता रॉबिन चौधरी ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की।

रॉबिन चौधरी ने बताया कि जिस समय बदमाशों ने घर पर फायरिंग की, उस दौरान वह फैक्ट्री में थे। जानकारी मिलते ही वह घर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। शायद किसी को उनके सामाजिक कार्य अच्छे नहीं लग रहे हों, इसीलिए उनके ऊपर आत्मघाती हमला किया गया हो।

आरोपितों का पता लगाने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राथमिक दौर पर पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर देख रही है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मामले की हर कोण से जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकल कर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tagged:
Share This Article