Menu
#उधम सिंह नगर

आज हो रहा है पांचवे चरण का मतदान, 8 राज्यो की 49 सीटों पर हो रहा मतदान..

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में आज 5वें चरण के मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ है जो शाम के 6 बजे तक जारी रहेगा। बता दें कि आज 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं छठे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 20 मई, 2024
आज हो रहा है पांचवे चरण का मतदान, 8 राज्यो की 49 सीटों पर हो रहा मतदान..

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में आज 5वें चरण के मतदान की प्रक्रिया चल रही है। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ है जो शाम के 6 बजे तक जारी रहेगा।

बता दें कि आज 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

वहीं छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा, इसके तहत 7 राज्यों की 57 सीटों के लिए वोटिंग की जाएगी।

1 जून को सातवें यानी आखिरी चरण के लिए मतदान किया जाएगा।

बता दें कि पांचवे चरण में यूपी की 14, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, झारखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीटों पर वोटिंग हो रही है।

मतदान के बाद 4 जून को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

 

Share This Article