Menu
#Destinations

पहला ऑस्कर कुत्ते ने जीता था – पढ़िए रोचक जानकारियां

पहला ऑस्कर कुत्ते ने जीता था – पढ़िए रोचक जानकारियां : दुनिया का सबसे भव्य अवार्ड शो ... रेड कार्पेट पर खूबसूरत सितारे और दुनियाभर के फ़िल्मी सेलेब्रिटीज़ का जमावड़ा ये है ऑस्कर का जलवा .. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस ऑस्कर अवॉर्ड को पाने की चाहत हर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 मा, 2025
पहला ऑस्कर कुत्ते ने जीता था – पढ़िए रोचक जानकारियां

पहला ऑस्कर कुत्ते ने जीता था – पढ़िए रोचक जानकारियां : दुनिया का सबसे भव्य अवार्ड शो ... रेड कार्पेट पर खूबसूरत सितारे और दुनियाभर के फ़िल्मी सेलेब्रिटीज़ का जमावड़ा ये है ऑस्कर का जलवा .. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस ऑस्कर अवॉर्ड को पाने की चाहत हर सेलिब्रिटी की होती है, उसकी असली कीमत कितनी होती है? उसका असली नाम क्या है पहला ऑस्कर विजेता कौन था ? नहीं जानते तो आइए हम आपको बताते हैं..

ऑस्कर अवॉर्ड देने वाली एकेडमी में करीब 10,000 मेंबर्स हैं। ये सभी किसी न किसी तरह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। जो ऑस्कर अवॉर्ड दुनियाभर की फिल्मी हस्तियों को दिया जाता है, वह 13.5 इंच लंबी है। इसका वजन 8.5 पाउंड यानी करीब 4 किलो है। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता को जो ट्रॉफी (Oscar Award Trophy) मिलती है, वह ब्रॉन्ज यानी कांस्य की बनी रहती है। इस पर 24 कैरेट सोने (Gold) की परत चढ़ी होती है। इस एक ट्रॉफी को बनाने में करीब 400 डॉलर यानी 35,000 रुपए का खर्च आता है।

अमेरिकी MGM स्टूडियो के आर्ट डायरेक्टर रह चुके केड्रिक गिबन्स ने ऑस्कर ट्रॉफी का स्केच बनाया था। उनकी इस डिजाइन को गढ़ने का काम अमेरिकी मूर्तिकार जॉर्ज मैटलैंड स्टेनली ने किया था। स्टेनली ने एक-दो नहीं कई मॉडल्स बनाए, उनमें से सिर्फ एक को ही केड्रिक ने चुना और यही डिजाइन आज भी चल रहा है।

सबसे हैरानी की बात ये है कि पहला ऑस्कर अवार्ड जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने जीता था, जिसका नाम रियो टिन टिन था। रियो ने करीब 27 फिल्मों काम किया। इनमें से चार फिल्में 1929 में रिलीज हुई थीं। एक मूवी में शानदार एक्टिंग के लिए रियो को ऑस्कर के लिए चुना गया था।वैसे तो ऑफिशियली पहला ऑस्कर जर्मन एक्टर एमिल जैनिंग्स ने जीता था। फिर एमिल ने जर्मन तानाशाह हिटलर के लिए काम किया और कई प्रमोशनल फिल्में बनाईं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि वे इस अवॉर्ड के पहले हकदार नहीं थे।

ऑस्कर 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसके पहले आपको ऑस्कर अवॉर्ड से जुड़े कुछ फैक्ट्स बता रहे हैं। आपको बता दें कि सबसे पहला ऑस्कर अवॉर्ड 1929 में हॉलीवुड रूजवेल्ट होटल में आयोजित किया गया था, जिसकी टिकट 5 डॉलर की थी।ऑस्कर 2025 आ रहा है! लेकिन क्या आप जानते हैं पहला ऑस्कर एक कुत्ते को मिलना था? आज हम आपको उसी अनसुने रहस्य और ऑस्कर से जुड़े रोचक तथ्य बता रहे हैं। वैसे तो सभी इसे ऑस्कर अवॉर्ड के नाम से जानते हैं लेकिन इसका असली नाम कुछ और ही है। आपको बता दें कि ऑस्कर का ऑफिशियल नाम अकादमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट है।

सबसे हैरानी की बात ये है कि पहला ऑस्कर अवार्ड जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने जीता था, जिसका नाम रियो टिन टिन था। रियो ने करीब 27 फिल्मों काम किया। इनमें से चार फिल्में 1929 में रिलीज हुई थीं। एक मूवी में शानदार एक्टिंग के लिए रियो को ऑस्कर के लिए चुना गया था। हालांकि, एकेडमी के पहले प्रेसीडेंट लुई मेयर का मानना था कि यदि पहला ऑस्कर किसी कुत्ते को दिया गया तो इससे हर तरफ गलत मैसेज जाएगा। इसके बाद कमेटी ने फिर मीटिंग की और आखिरकार एक्टर एमिल जैनिंग्स को पहला ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया।

Tagged:
Share This Article