Menu
#Mumbai

उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य विश्वविद्यालय में परीक्षा सुधार को लेकर के सरकार गंभीर

उत्तराखंड बाईसेग -एन, गांधीनगर और समर्थ टीम दिल्ली के सहयोग से परीक्षा का ऑटोमेटेड सिस्टम किया जा रहा तैयार। सभी महाविद्यालयों को अधिकतम 07 नवंबर तक समर्थ पोर्टल भरवाने होंगे परीक्षा फॉर्म, 10 तारीख से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र समस्त शिक्षकों को अनिवार्य रूप से करना होगा उत्तर पुस्तिकाओं का …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 नव, 2023
उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत राज्य विश्वविद्यालय में परीक्षा सुधार को लेकर के सरकार गंभीर

उत्तराखंड

बाईसेग -एन, गांधीनगर और समर्थ टीम दिल्ली के सहयोग से परीक्षा का ऑटोमेटेड सिस्टम किया जा रहा तैयार।

सभी महाविद्यालयों को अधिकतम 07 नवंबर तक समर्थ पोर्टल भरवाने होंगे परीक्षा फॉर्म, 10 तारीख से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

समस्त शिक्षकों को अनिवार्य रूप से करना होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, अन्यथा होगी प्रतिकूल प्रविष्टि परीक्षकों की होगी ऑनलाइन ट्रैकिंग, विलम्ब अथवा त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन पर होगी कार्यवाही

पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से ही भरना होगा भरना होगा छात्रों का मूल्यांकन अंक।

छात्रों को मूल्यांकन के तुरन्त बाद पता ऑनलाइन माध्यम से पता चलेगा अपना अंक हर विश्वविद्यालय में परीक्षाओं को बेहतर ढंग से सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने वाले श्रेष्ठ तीन महाविद्यालयों एवं शिक्षकों को सरकार करेगी पुरस्कृत।

बेहतर परीक्षा संचालन के लिए राज्य विश्वविद्यालयों के मध्य श्रेष्ठ विश्वविद्यालय को मिलेगा 10 लाख की राशि का पुरस्कार।

अपर सचिव सचिव उच्च शिक्षा डॉ. अशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज सचिवालय स्थित अपने कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते उक्त निर्देश दिए। इससे पूर्व अपर सचिव ने राज्य विश्वविद्यालयों के परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सुधार की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। आज की बैठक में सहायक निदेशक उच्च शिक्षा एवं नोडल पीएम गतिशक्ति प्रो. दीपक कुमार पाण्डेय, सहायक निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार, नोडल समर्थ चमन कुमार, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, बाइसेग से प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर  क्रुनाल, रीना प्रजापति, समर्थ नई दिल्ली से तकनीकी विषेषज्ञ नितिन उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article