Menu
#अंतराष्ट्रीय

आज दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में गरमाएगा जोशीमठ का मुद्दा, राज्य ने केंद्र सरकार से की दो हजार करोड़ रुपए की मांगः

राज्य सरकार की ओर से इसका प्रस्ताव पीएमओ को भेज दिया गया हैं। दिल्ली में आज से शुरू होने वाले सम्मेलन में जोशीमठ भू-धंसाव के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। तुर्की में आए भूकंप के बाद आपदा जोखिम कम करने के लिए नई दिल्ली में होने जा रहा हैं सम्मेलनः …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 मा, 2023
आज दिल्ली में होने वाले सम्मेलन में गरमाएगा जोशीमठ का मुद्दा, राज्य ने केंद्र सरकार से की दो हजार करोड़ रुपए की मांगः

राज्य सरकार की ओर से इसका प्रस्ताव पीएमओ को भेज दिया गया हैं।

दिल्ली में आज से शुरू होने वाले सम्मेलन में जोशीमठ भू-धंसाव के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

तुर्की में आए भूकंप के बाद आपदा जोखिम कम करने के लिए नई दिल्ली में होने जा रहा हैं सम्मेलनः

तुर्की में आए भूकंप के बाद आपदा जोखिम कम करने के लिए नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन होने जा रहा हैं।

इस सम्मेलन की शुरूआत आज होगी, इस सम्मेलन में जोशीमठ भू-धंसाव के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

मिली इस जानकारी के अनुसार सम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर सकते हैं।

राज्य सरकार ने केंद्र से की दो हजार करोड़ रुपए की मांगः

जोशीमठ भू-धंसाव पर आज इस सम्मेलन में चर्चा होगी।

राज्य सरकार ने जोशीमठ आपदा के प्रभावितों के पुनर्वास, विस्थापन और नई अवस्थापना के लिए केंद्र सरकार के दो हजार करोड़ रुपए का राहत पैकेज की मांग की हैं।

दो हजार करोड़ के राहत पैकेज से प्रस्ताव को जल्द ही स्वीकृति मिल सकती हैं।

इस जानकारी के अनुसार पिछले दिनों हुई प्रदेश मंत्रीमंडल की बैठक में राहत पैकेज का प्रस्ताव चर्चा के बाद पीएमओ को भेजे जाने पर सहमति बनी थी।

इसके बाद यह प्रस्ताव सचिव आपदा प्रबंधन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेज दिया गया हैं।

आज दिल्ली में सम्मेलन में गरमा सकता है जोशीमठ का मुद्दाः

दिल्ली में आज तुर्की में आए भूकंप के बाद आपदा जोखिम कम करने के लिए सम्मेलन होने जा रहा हैं।

जिसमें कि जोशीमठ का मुद्दा गरमाएगा, इस सम्मेलन में राज्य की ओर से मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सम्मेलन मेे शामिल होंगे।

इसके साथ ही सचिव आपदा प्रबंधन डाॅ.रंजीत सिन्हा भी सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

Tagged:
Share This Article