Menu
#Destinations

चारधामों में तय होगी श्रद्धालुओं की लिमिट।

चारधाम यात्रा 2026 इस बार शुरुआत से ही कई मायनों में चर्चाओं में है. चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले, चारधाम यात्रा वायरल वीडियो, यात्रा से मजबूत होती आर्थिकी, चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़, कैरिंग कैपिसिटी ये सभी वे प्वाइंट्स हैं जिसे लेकर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा चर्चाओं में है. …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 अप्र, 2026
चारधामों में तय होगी श्रद्धालुओं की लिमिट।

 चारधाम यात्रा 2026 इस बार शुरुआत से ही कई मायनों में चर्चाओं में है. चारधाम यात्रा से जुड़े बड़े फैसले, चारधाम यात्रा वायरल वीडियो, यात्रा से मजबूत होती आर्थिकी, चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़, कैरिंग कैपिसिटी ये सभी वे प्वाइंट्स हैं जिसे लेकर उत्तराखंड की चारधाम यात्रा चर्चाओं में है.

चारधाम यात्रा के महज दस दिनों में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद आने वाले दिनों मे यात्रा का स्वरूप समझा जा सकता है. शुरुआती दिनों में भीड़ के अचानक बढ़ने से अव्यवस्थाओं की खबरें सामने आईं लेकिन अब सरकार का दावा है की स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है. यात्रा सुचारु रूप से आगे बढ़ रही है. इस बीच प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने फिर दोहराया है की साफ कहा है कि पहाड़ों की सीमित क्षमता को देखते हुए यात्रा को कैरिंग कैपेसिटी के अनुरूप संचालित करना जरूरी है

कैरिंग कैपेसिटी पर जोर, 

यात्रा के शुरुआती दिनों मे भीड़ अधिक आई. खबरों ने सरकार के माथे पर भी बल डाल दिया. अब सतपाल महाराज ने स्पष्ट शब्दों में कहा किपहाड़ों में मैदानी इलाकों जैसी असीमित भीड़ को संभालने की क्षमता नहीं होती. ऐसे में जितनी संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से संभाला जा सकता है, उतने ही लोगों को एक समय में यात्रा करनी चाहिए. उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआती दिनों में भीड़ के दबाव के कारण कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं, लेकिन अब व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं. उनका कहना है कि तीर्थपुरोहितों और स्थानीय हितधारकों को भी यह समझना होगा कि अनियंत्रित भीड़ अंतत यात्रा की पवित्रता और सुरक्षा दोनों के लिए खतरा बन सकती है.

Tagged:
Share This Article