Menu
#Mumbai

राज्य में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए किया येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए पहाड़ी जिलों में बारिश और मैदान में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी लिहाज से रविवार को भी पहाड़ी जिलों में बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ में भी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 फ़र, 2023
राज्य में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए किया येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए पहाड़ी जिलों में बारिश और मैदान में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी लिहाज से रविवार को भी पहाड़ी जिलों में बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ में भी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में अगले 4 दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

 यह भी पढ़ें- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

जबकि 27 और 28 फरवरी को गढ़वाल मंडल के पहाड़ी जिलों और कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ व बागेश्वर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई है । जबकि 1 और 2 मार्च को प्रदेश में पहाड़ी जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश तथा मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

Share This Article