Menu
#Destinations

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट कल और परसों होगी बहुत तेज बारिश और ओलावृष्टि

एक ओर अप्रैल का महीना जा रहा है, तो वहीं गर्मी भी प्रचंड रूप लेती जा रही है. बढ़ती गर्मी का आलम ये है कि आज देहरादून के स्कूल हीटवेट के चलते बंद रखे गए हैं. बहरहाल अगले दो दिन गर्मी से राहत देने वाले हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 अप्र, 2026
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट कल और परसों होगी बहुत तेज बारिश और ओलावृष्टि

 एक ओर अप्रैल का महीना जा रहा है, तो वहीं गर्मी भी प्रचंड रूप लेती जा रही है. बढ़ती गर्मी का आलम ये है कि आज देहरादून के स्कूल हीटवेट के चलते बंद रखे गए हैं. बहरहाल अगले दो दिन गर्मी से राहत देने वाले हैं. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार कल मंगलवार 28 अप्रैल को उत्तराखंड के नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे. इस दौरान बादल गरजेंगे और बिजली भी चमकेगी. करीब 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ ही ओलावृष्टि भी होगी.

राज्य के बाकी पर्वतीय जिलों में भी बारिश होगी. शेष 5 जिलों में कहीं-कहीं बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली गिरने के साथ ही बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे. बारिश जहां राज्य के 11 पहाड़ी जिलों को भिगोएगी तो वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में मौसम सूखा ही रहेगा. इन दो जिलों में सिर्फ बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने जैसी चीजें होंगी.

बुधवार को भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट:

29 अप्रैल के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बुधवार 29 अप्रैल को उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ इन 8 जिलों में कहीं-कहीं बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर चलेंगे. इस दौरान ओलावृष्टि का भी अलर्ट है. शेष तीन पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र बारिश होगी. बुधवार को भी हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में बारिश नहीं होगी.

Tagged:
Share This Article