Menu
#पंजाब

उत्तराखंड में प्रेमविवाह पर पार्टी के नेता की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप और पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया. और शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया और इस मामले में जूटा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं। इस जानकारी के अनुसार सल्ट के पनवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 सित, 2022
उत्तराखंड में प्रेमविवाह पर पार्टी के नेता की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार.

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप और पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया. और शव को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया गया और इस मामले में जूटा होने के कारण विशेष सतर्कता बरती जा रही हैं।

इस जानकारी के अनुसार सल्ट के पनवाधौखन निवासी जगदीश चंद्र पुत्र केशराम और भिकियासैण निवासी गीता उर्फ गुड्डी ने विगत 21 अगस्त को गैराड़ मंदीर में प्रेमविवाह किया गया था । शादी से पहले गुड्डी अपने सौतेले पिता जोगा सिंह  और सौतेले भाई गोविंद सिंह, भावना पत्नी जोगा सिंह के साथ थीं।

इस प्रेमविवाह से गुड्डी के पिता और भाई को रास नहीं आया और कर दिया जगदीश चंद्र का अपहरण ।

जगदीश चंद्र की उन्होने बेरहमी से हत्या कर दी इस हत्या कांड पर पुलिस और राजस्व की टीम ने देर शाम के बाद शव को बरामद किया।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया की उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से जगदीश चंद्र दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। तहसीलदार निशा रानी ने बताया की इस पूरे मामले की जांच की जा रही हैं. और आरोपी भी पकड़ लिए गये हैं।

 

Tagged:
Share This Article