Menu
#कहिंन

कोटद्वार में हाथी से बचकर भाग रहा व्यक्ति अचानक खाई में गिर गया सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे पहुंचाया अस्पताल: पौड़ी गढ़वाल

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने गहरी खाई में उतर कर उस व्यक्ति को बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचाया घायल व्यक्ति की पहचान सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन के रूप में हुई। एसडीआरएफ को लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा सूचित …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 नव, 2022
कोटद्वार में हाथी से बचकर भाग रहा व्यक्ति अचानक खाई में गिर गया सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उसे पहुंचाया अस्पताल: पौड़ी गढ़वाल

इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने गहरी खाई में उतर कर उस व्यक्ति को बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचाया घायल व्यक्ति की पहचान सोहन लाल, 58 वर्ष, निवासी- धाम, पट्टी- डबरालस्यू, लैंसडौन के रूप में हुई।

एसडीआरएफ को लगभग 3:30 बजे थाना कोटद्वार द्वारा सूचित किया गया कि सिद्धबली मंदिर से 02 किमी आगे एक व्यक्ति जंगली हाथी से बचने के प्रयास में 30 मीटर गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से ASI संजय नेगी अपनी रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुँची।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए

उक्त घायल व्यक्ति को रोप स्ट्रैचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया जिसके उपरांत घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

 

Tagged:
Share This Article