Menu
#अंतराष्ट्रीय

सड़क के गड्ढे ने ले ली महिला की जान, मृतक के परिजनों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप: हल्द्वानी

जिस सड़क पर हादसा हुआ वहां नहर कवरिंग का काम चल रहा है। इस मामले में मृतक महिला के परिजनों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है। बिठौरिया नंबर एक के फेज दो स्थित ईश्वरी कॉलोनी निवासी जानकी देवी (55) रविवार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 अप्र, 2023
सड़क के गड्ढे ने ले ली महिला की जान, मृतक के परिजनों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप: हल्द्वानी

जिस सड़क पर हादसा हुआ वहां नहर कवरिंग का काम चल रहा है।

इस मामले में मृतक महिला के परिजनों ने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

बिठौरिया नंबर एक के फेज दो स्थित ईश्वरी कॉलोनी निवासी जानकी देवी (55) रविवार को भांजा रविंद्र के साथ बाइक से बाजार गई थीं।

लौटते समय घर से करीब 200 मीटर दूर चौफुला मार्ग पर बाइक सड़क के गड्ढे में जाकर अनियंत्रित हो गई और जानकी गंभीर रूप से घायल हो गई।

इसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार सुबह जानकी देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

जानकी के परिवार में उनके पति लाल सिंह बिष्ट और दो बेटियां हैं।

पत्नी के निधन से लाल सिंह बेसुध और दोनों बेटियां गुमसुम हैं।

समाजसेवी मन्नू गोस्वामी ने बताया कि जानकी देवी के परिजन मंगलवार को इस मामले में संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कुमाऊं कमिश्नर और एसएसपी को ज्ञापन सौंपेंगे।

विभाग की लापरवाही नहीं होती तो शायद बच जाती जानकी देवी:

जानकी देवी की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश है।

वे इसका जिम्मेदार सरकारी महकमे को बता रहे हैं।

जानकी के देवर बलवंत सिंह बिष्ट का कहना है कि दो वर्ष से हल्द्वानी-चंबलपुर मार्ग पर नहर कवरिंग का कार्य चल रहा है।

इसकी वजह से पूरी सड़क गड्ढों से भर गई है।

उन्होंने कहा कि अगर निर्माणदायी संस्था समय से काम पूरा करती और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखती तो उनकी भाभी की जान नहीं जाती।

Tagged:
Share This Article