Menu
#Mumbai

प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया

देहरादून, 11 सितम्बर 2025 – उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुंचे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हवाई दौरा रद्द करना पड़ा। एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 सित, 2025
प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया

देहरादून, 11 सितम्बर 2025 – उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुंचे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका हवाई दौरा रद्द करना पड़ा।

एयरपोर्ट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने तीन उच्चस्तरीय बैठकें कीं।

बैठकों के बाद प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। इस राहत पैकेज के तहत आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं में अनाथ हुए बच्चों को ‘पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन’ योजना के तहत पूरी सहायता प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और पुनर्बहाली के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी।

Tagged:
Share This Article