Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

उत्तराखंड में दून को यूपी से जोड़ने वाला मार्ग एक महीने के लिए बंद:

मार्ग बंद हो जाने से यात्रा सीजन में दिल्ली व यूपी से आने वाले यात्रियों को सहारनपुर जनपद के गंदेवड से हथिनीकुंड बैराज होते हुए पहले हिमाचल के पांवटा साहिब आना पड़ेगा। इसके बाद वह उत्तराखंड में प्रवेश कर पाएंगे। पछवादून को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले दर्रारीट बार्डर को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 अप्र, 2023
उत्तराखंड में दून को यूपी से जोड़ने वाला मार्ग एक महीने के लिए बंद:

मार्ग बंद हो जाने से यात्रा सीजन में दिल्ली व यूपी से आने वाले यात्रियों को सहारनपुर जनपद के गंदेवड से हथिनीकुंड बैराज होते हुए पहले हिमाचल के पांवटा साहिब आना पड़ेगा।

इसके बाद वह उत्तराखंड में प्रवेश कर पाएंगे।

पछवादून को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाले दर्रारीट बार्डर को एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है।

इस संबंध में यूपी के जनपद सहारनपुर के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर से आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण और दिल्ली- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दर्रारीट बॉर्डर को छह अप्रैल से एक महीने के लिए बंद किया जा रहा है।

यह कदम उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा पर बन रहे स्वागतद्वार के निर्माण के लिए उठाया जा रहा है।

इस संबंध में जनपद सहारनपुर के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।

उप जिलाधिकारी विकासनगर ने बताया कि स्वागतद्वार की सैटरिंग के कारण यह कदम उठाया जा रहा है।

बताते चलें कि मार्ग बंद हो जाने से यात्रा सीजन में दिल्ली व यूपी से आने वाले यात्रियों को सहारनपुर जनपद के गंदेवड से हथिनीकुंड बैराज होते हुए पहले हिमाचल के पांवटा साहिब आना पड़ेगा इसके बाद वह उत्तराखंड में प्रवेश कर पाएंगे।

Tagged:
Share This Article