Menu
#Mumbai

सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों को शीघ्र लाया जाए अमल में

देहरादून। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर गठित समिति द्वारा दिए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2022
सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों को शीघ्र लाया जाए अमल में

देहरादून। मुख्य सचिव डा एसएस संधु ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में सुप्रीम कोर्ट की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर गठित समिति द्वारा दिए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा समिति के सुझावों को शीघ्र से शीघ्र अमल में लाया जाए।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी संबंधित विभागों को ठोस कार्ययोजना तैयार कर आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक उपाय अपनाने एवं दुर्घटना होने की स्थिति में परिवहन, पुलिस, लोनिवि एवं स्वास्थ्य विभाग को रिस्पांस टाइम न्यूनतम करने के लिए लगातार प्रयास किए जाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने इस दिशा में सभी संबंधित विभागों की ओर से प्रस्तावित कार्यों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता से पूरा करने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने प्रदेश के दुर्घटना संभावित मार्गों में क्रैश बैरियर शीघ्र से शीघ्र स्थापित किए जाने के साथ ही उचित संख्या में साईनेज आदि लगाए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे में आइआरसी गाइडलाइन के अनुसार एम्बुलेंस आदि की तैनाती के साथ ही अन्य सुरक्षा उपायों का अनुपालन सुनिश्चित की जाए।मुख्य सचिव ने समिति के अंतर्गत लीड एजेंसी में विभिन्न विभागों के की ओर से की जाने वाले रेग्यूलर मैंबर और मिनिस्टीरियल स्टाफ की नियमित रूप से तैनाती किए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने समय-समय पर व्यवसायिक वाहनों एवं स्कूल बसों का निरीक्षण किए जाने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने से रोका जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक कदम उठाते हुए लीड एजेंसी को कृत कार्रवाई के संबंध में लगातार जानकारी साझा करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, रविनाथ रमन, आयुक्त परिवहन रणवीर सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Tagged:
Share This Article