Menu
#उत्तरप्रदेश

चमोली में लोहे का पुल टूटने के बाद नदी में गिरा ट्रक:

उत्तराखंड के चमोली जिले में नीति घाटी को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी। जोशीमठ में तैनात सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि आज शाम करीब …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 अप्र, 2023
चमोली में लोहे का पुल टूटने के बाद नदी में गिरा ट्रक:

उत्तराखंड के चमोली जिले  में नीति घाटी को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया।

सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

जोशीमठ में तैनात सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि आज शाम करीब साढ़े चार बजे मलारी के पास बुरांस में नीती घाटी को जोड़ने वाली धौलीगंगा नदी पर घाटी पुल अचानक टूट गया।

उन्होंने कहा कि एक ट्रक भी नदी में गिर गया।

हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, “घटना की सूचना मिलने के बाद बीआरओ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

साथ ही उन्होंने बताया कि वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है।

बीआरओ ने कहा, “आवागमन के लिए धौलीगंगा पर एक सेतु का निर्माण किया जा रहा है, जो कल तक पूरा हो जाएगा।

Tagged:
Share This Article