Menu
#Destinations

तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान पर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मैमोरियल ट्रस्ट की पदाधिकारियों को मिला सम्मान

नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित “नारी मातृशक्ति पुरस्कार-2026” समारोह में शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान ट्रस्ट द्वारा 18 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 मई, 2026
तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान पर  शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मैमोरियल ट्रस्ट की पदाधिकारियों को मिला सम्मान

नई  दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित “नारी मातृशक्ति पुरस्कार-2026” समारोह में शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़ी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान ट्रस्ट द्वारा 18 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय गोरखा हिमालयन फेस्टिवल के सफल संचालन और उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।इस सम्मान समारोह में ट्रस्ट की अध्यक्षा कमला थापा, संरक्षक गोदावरी थापली, सचिव प्रभा शाह, सहसचिव ज्योति कोटिया, कोषाध्यक्ष मीनू क्षेत्री, वंदना बिष्ट एवं विनिता क्षेत्री को सम्मानित किया गया।

 

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्चना सिंघल, राष्ट्रीय मंत्री भारत विकास परिषद, शिक्षाविद एवं वरिष्ठ प्राध्यापिका (वनस्पति विज्ञान) रहीं। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संगीता तलवार, एडवोकेट एवं सीनियर पैनल काउंसिल, केंद्रीय सरकार, आरडब्ल्यूए प्रेसिडेंट, हिंदू आध्यात्मिक सेवा संगठन (RSS) दिल्ली प्रांत तथा इंटरनेशनल लंदन की सदस्य उपस्थित रहीं। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय नौटियाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

सम्मान प्राप्त करने वाले सदस्यों ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित होना उनके लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण है। अतिथियों के प्रेरणादायक संबोधन और स्नेहिल सानिध्य ने सभी के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान की।ट्रस्ट की ओर से  नूतन शर्मा बिष्ट एवं उनकी पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके सादर आमंत्रण, आतिथ्य एवं सहयोग ने इस सम्मान को और भी यादगार बना दिया।

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article