Menu
#Mumbai

बद्रीनाथ के कपाट खुलने के बाद पीएम मोदी के नाम से हुई सबसे पहली पूजा ,15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु रहें मौजूद ।

भगवान श्री बदरीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए. कपाट खुलते ही पूरा बदरीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा. धाम में पहली पूजा सीएम धामी ने पीएम मोदी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 अप्र, 2026
बद्रीनाथ के कपाट खुलने के बाद पीएम मोदी के नाम से हुई सबसे पहली पूजा ,15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु रहें मौजूद ।

 भगवान श्री बदरीनाथ के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ग्रीष्मकाल हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए. कपाट खुलते ही पूरा बदरीनाथ धाम भक्ति और श्रद्धा के भाव से सराबोर हो उठा. धाम में पहली पूजा सीएम धामी ने पीएम मोदी के नाम की संपन्न कराई. इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल एवं अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया.

बदरीनाथ में पीएम मोदी के नाम की हुई पहली पूजा:

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी सहित अन्य मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की. साथ ही मुख्यमंत्री ने धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं.

Tagged:
Share This Article