Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदलना किया शुरू, बने बर्फबारी के आसार.

विगत कुछ दिनों से पहाड़ और तराई के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज मौसम बदल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 नव, 2022
उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदलना किया शुरू, बने बर्फबारी के आसार.

विगत कुछ दिनों से पहाड़ और तराई के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पर्वतीय क्षेत्रों में हल्का हिमपात और निचले इलाकों में वर्षा हो सकती है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में आज मौसम बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हिमपात होने की आशंका है।

शेष पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

वहीं मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

ज्यादातर शहरों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

 

 

Tagged:
Share This Article