Menu
#Destinations

उत्तराखंड में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज,

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन बुधवार को पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 फ़र, 2026
उत्तराखंड में आज बदल सकता है मौसम का मिजाज,

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन बुधवार को पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही 3,000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इससे ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं, राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में ठंड और कोहरे की समस्या बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में घने कोहरे की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम रहने से सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बर्फबारी की स्थिति में ऊंचाई वाले मार्गों पर फिसलन बढ़ सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Tagged:
Share This Article