Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, जानिए आज कितना रहेगा टेंपरेचर:

उत्तराखंड में लगातार बारिश के दौर के बाद एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। बदलवा के बाद यहां मौसम शुष्क है और तापमान चढ़ने लगा है। मैदान से पहाड़ तक चटख धूप लोगों के पसीने छुटा रही है। हालांकि, पारा फिलहाल सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मई, 2023
उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, जानिए आज कितना रहेगा टेंपरेचर:

उत्तराखंड में लगातार बारिश के दौर के बाद एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है।

बदलवा के बाद यहां मौसम शुष्क है और तापमान चढ़ने लगा है।

मैदान से पहाड़ तक चटख धूप लोगों के पसीने छुटा रही है।

हालांकि, पारा फिलहाल सामान्य बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में शुष्क मौसम के चलते तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है।

पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की आशंका है।

मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री के पार:

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों चटख धूप खिल रही है।

जिससे पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है।

हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं।

मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि, पहाड़ों में ज्यादातर स्थानों पर तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।

ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी:

पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार को प्रदेश में दस्तक देने के चलते रविवार से मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में और इजाफा होने के आसार हैं वहीं अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

Tagged:
Share This Article