Menu
#Mumbai

बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में देर शाम मौसम हुआ ठंडा

बदरीनाथ/केदारनाथ धाम: 29 सितंबर। बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा निरंतर जारी है। पिछले दो-तीन सप्ताह से धामों में धूप खिली रही और मौसम सामान्य रहा। आज देर शाम दोनों धामों में मौसम ने करवट ली। बादल छाने के बाद बूंदाबांदी हुई और उसके बाद बारिश शुरू हो गई। केदारनाथ धाम से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 सित, 2025
बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में देर शाम मौसम हुआ ठंडा

बदरीनाथ/केदारनाथ धाम: 29 सितंबर। बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा निरंतर जारी है। पिछले दो-तीन सप्ताह से धामों में धूप खिली रही और मौसम सामान्य रहा। आज देर शाम दोनों धामों में मौसम ने करवट ली। बादल छाने के बाद बूंदाबांदी हुई और उसके बाद बारिश शुरू हो गई।

केदारनाथ धाम से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम पांच बजे बारिश हुई, जो थोड़ी देर में थम गई, लेकिन मौसम सर्द हो गया। बदरीनाथ धाम से बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे आसमान में बादल छा गए और साढ़े छह बजे बूंदाबांदी के बाद मध्यम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम ठंडा हो गया।

धामों में अभी बर्फवारी शुरू नहीं हुई है, जबकि बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धाम में मौजूद हैं।

Tagged:
Share This Article