Menu
#नैनीताल

सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी, इस मौसम में वायरल इंफेक्शन जैसे सर्दी से बचने के लिए इन 8 Foods को बनाएं रुटीन का हिस्सा.

यदि आपको सर्दी से बचना है तो आप गर्माहट वाली चीजों को अपने रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं। यह आपके शरीर को गर्म भी रखेंगी और स्वस्थ भी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह फूड्स आपको सर्दियों में खांसी-जुकाम और फ्लू से भी दूर रखेंगे और आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत करेंगे। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 01 नव, 2022
सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी, इस मौसम में वायरल इंफेक्शन जैसे सर्दी से बचने के लिए इन 8 Foods को बनाएं रुटीन का हिस्सा.

यदि आपको सर्दी से बचना है तो आप गर्माहट वाली चीजों को अपने रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

यह आपके शरीर को गर्म भी रखेंगी और स्वस्थ भी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह फूड्स आपको सर्दियों में खांसी-जुकाम और फ्लू से भी दूर रखेंगे और आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत करेंगे।

आप सर्दियों में गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इसमें आयरन की मात्रा काफी अच्छी पाई जाती है।

जिससे आप एनीमिया जैसी खतरनाक बीमारी से भी दूर रहेंगे।

पाचन के लिए भी गुड़ बहुत ही फायदेमंद होता है।

इसका सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है।

साथ ही कई सारी समस्याएं भी इसका सेवन करने से दूर होती हैं।

तिल का सेवन.

आप शरीर को गर्म करने के लिए सर्दियों में तिल का सेवन कर सकते हैं।

इसमें मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड, एंटीबैक्टीरियल और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसका सेवन करने से आपके शरीर को बहुत से स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है।

तिल में प्रोटीन भी पाए जाते हैं जो आपके शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं।

खजूर का सेवन.

आप खजूर का सेवन सर्दियों में कर सकते हैं।

इसमें विटामिन-ए, विटामिन-बी, फॉस्फोरस, पौटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

इसका सेवन करने से शरीर गर्म रहता है और आपको कई समस्याओं से भी राहत मिलती है।

केसर का सेवन. 

केसर का सेवन आप इस मौसम में कर सकते हैं।

यह आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

दूध में इसे उबाल कर पिएं।

इससे आपको सर्दी के मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।

शहद का सेवन. 

शहद का सेवन आप सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए कर सकते हैं।

इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

इसका सेवन करने से आपके शरीर में से टॉक्सिन्स पदार्थ भी बाहर निकलेंगे।

मूंगफली का सेवन. 

सर्दियों में मूंगफली का सेवन भी आप कर सकते हैं।

इसमें हैल्दी फैट, प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन्स, मैंग्नीज, विटामिन-ई, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाया जाता है।

इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है।

ड्राईफ्रूट्स. 

सर्दियों में हैल्दी रहने के लिए आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं।

इससे आपके शरीर में एनर्जी और गर्माहट रहेगी।

साथ में आपके शरीर को किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

तुलसी-अदरक का सेवन.

तुलसी और अदरक का सेवन आप सर्दियों में जरुर करें।

आप इन दिनों का इस्तेमाल चाय में डालकर करें।

इनके सेवन से आप सर्दी, खांसी जैसी समस्याओं से भी बचे रहेंगे।

 

Tagged:
Share This Article