Menu
#Mumbai

करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित करने पर पिटकुल की महिलाओं ने जताया आभार

देहरादून: करवा चौथ पर्व के शुभ अवसर पर महिला कार्मिकों हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर पिटकुल की महिला कार्मिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। महिला कार्मिकों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आदर एवं सम्मान देते हुए करवा चौथ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 अक्ट, 2025
करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित करने पर पिटकुल की महिलाओं ने जताया आभार

देहरादून: करवा चौथ पर्व के शुभ अवसर पर महिला कार्मिकों हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने पर पिटकुल की महिला कार्मिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया।

महिला कार्मिकों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आदर एवं सम्मान देते हुए करवा चौथ पर्व के अवसर पर 10 अक्तूबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना सराहनीय कदम है।

इससे पूर्व करवा चौथ की पूर्व संध्या पर पिटकुल की महिलाओं ने आपस में मिलकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया। अवकाश घोषित होने पर महिला कार्मिकों ने मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष, पिटकुल आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

महिला कार्मिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं को दिए गए सम्मान और प्रोत्साहन से उनके अंदर नया उत्साह और जोश उत्पन्न हुआ है। इससे वे अपने कार्यों का निर्वहन और अधिक दक्षता के साथ करेंगी, जिससे पिटकुल और प्रदेश—दोनों के सतत विकास में योगदान मिलेगा।

महिला कार्मिकों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा कार्मिक हितों का ध्यान रखते हैं और उनके हित में सकारात्मक निर्णय लेते हैं। साथ ही वे प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं को भी सम्मान देते हैं। उन्होंने गत वर्ष लोक पर्व ईगास और इस वर्ष महानवमी पर अवकाश घोषित किए जाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पिटकुल के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने सभी महिला कार्मिकों को करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि महिला कर्मचारी घरेलू एवं विभागीय कार्यों के बीच बेहतर सामंजस्य बनाकर दोनों क्षेत्रों में सफलता पूर्वक दायित्व निभा रही हैं, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी कार्मिकों से टीम भावना के साथ “एक के लिए सब और सब के लिए एक” के नारे को साकार करते हुए पिटकुल को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपमहाप्रबंधक (वित्त) शालू जैन, अधीक्षण अभियंता सायमा कमाल, अधिशासी अभियंता मीनाक्षी भारती, सहायक अभियंता रीनू जोशी, वीणा, पूनम, लेखाकार वनीता पटवाल, कार्यालय अधीक्षक प्रथम गीता भट्ट, अवर अभियंता कंचन, सहायक लेखाकार अनीता, रश्मि धस्माना सहित अन्य महिला कार्मिक उपस्थित रहीं।

Tagged:
Share This Article