Menu
#Mumbai

पति द्वारा पत्नी पर जघन्य अत्याचार, महिला आयोग ने लिया संज्ञान – एसपी सिटी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून, 3 नवम्बर 2025: देहरादून की एक पीड़िता ने अपने पति पर लंबे समय से शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लिया है। पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 नव, 2025
पति द्वारा पत्नी पर जघन्य अत्याचार, महिला आयोग ने लिया संज्ञान – एसपी सिटी को कड़ी कार्रवाई के निर्देश

देहरादून, 3 नवम्बर 2025: देहरादून की एक पीड़िता ने अपने पति पर लंबे समय से शारीरिक, मानसिक और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लिया है।

पीड़िता द्वारा थाना कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया गया कि उसका पति पुष्पांज रोहिला लगातार मारपीट, गाली-गलौज और शराब के नशे में हिंसा, उत्पीड़न और अत्याचार करता है। हाल ही में हुई एक घटना में आरोपी ने पीड़िता के साथ अमानवीय कृत्य किया — उसके गुप्तांगों पर बोतल से प्रहार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसके शैक्षणिक दस्तावेज़ नष्ट किए और जान से मारने की धमकी दी।

इस गंभीर मामले पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी सिटी देहरादून को कठोर और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कण्डवाल ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील और भयावह है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस प्रकार की क्रूरता अस्वीकार्य है और पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपी के खिलाफ कानून की सबसे सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, पीड़िता को हर संभव सुरक्षा और चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार और महिला आयोग ऐसी घटनाओं पर शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रहे हैं। न्याय में देरी को अन्याय माना जाएगा, इसलिए इस प्रकरण की मॉनिटरिंग आयोग द्वारा की जाएगी।

एसपी सिटी ने बताया कि वर्तमान में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही पूरी रिपोर्ट आयोग को सौंपी जाएगी।

Tagged:
Share This Article