Menu
#News

कलियर शरीफ कुरान महल में स्थित है विश्व की सबसे बडी कुरान मजीद जिसका वजन है लगभग 2000 किलो ग्राम

कलियर शरीफ कुरान महल में स्थित है विश्व की सबसे बडी कुरान मजीद जिसका वजन है लगभग 2000 किलो ग्राम पिरान कलियर: (जीशान मलिक) कलियर शरीफ दरगाह साबिर पाक से है कुछ दूरी पर स्थित कुरान महल में विश्व की सबसे बड़ी कुर्रान-शरीफ कलियर शरीफ शाबिर-ए-पाक की दरगाह की जियारत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 जन, 2024
कलियर शरीफ कुरान महल में स्थित है विश्व की सबसे बडी कुरान मजीद जिसका वजन है लगभग 2000 किलो ग्राम

कलियर शरीफ कुरान महल में स्थित है विश्व की सबसे बडी कुरान मजीद जिसका वजन है लगभग 2000 किलो ग्राम

पिरान कलियर: (जीशान मलिक) कलियर शरीफ दरगाह साबिर पाक से है कुछ दूरी पर स्थित कुरान महल में विश्व की सबसे बड़ी कुर्रान-शरीफ कलियर शरीफ शाबिर-ए-पाक की दरगाह की जियारत के लिए देश और दुनिया में विख्यात है.

रमजान के मुबारक महीने में इस आसमानी किताब को सभी बड़ी शिद्दत के साथ पढ़ते हैं.अनपढ़ इसे देखकर ही सवाब के हक दर बन जाते हैं. क्योंकि खुदा ने फरमाया है अगर मेरी इस कुरान मजीद को पढ़ नही सकते तो आप इसे देख कर ही सवाब कमा सकते हैं.

इस कुरान मजीद को पाकिस्तान के लाहौर में रहने वाले हाजी बशीर साहब ने लिखा था.(1992) को इस आसमानी किताब को लाहौर से कलियर शरीफ लाया गया.
इस विश्व की सबसे बड़ी कुरान मजीद का वजन (2)टन यानी (2000)किलोग्राम है.

इसकी लंबाई आठ फिट और चौड़ाई पांच फिट है. इसे जापानी आर्ट पेपर पर लिखा गया है.इस कुरान को लिखने वाले हाजी बशीर ने अल्लाह के कलाम को इतने खूबसूरत अदांज में लिखा है. कि लोग इसका दीदार करने दूर-दूर से आते हैं.यह सभी इसका दीदार किसी इबादत से कम नहीं समझते हैं.कलियर शरीफ स्थित कुरान महल में रखी इस आसमानी किताब को सिर्फ साबिर पाक के उर्स के दौरान ही खोला जाता है.

वही समाज सेवी जीशान मलिक ने बताया सन् (1998) इस कुरान शरीफ को कलियर शरीफ़ लाया गया था.तभी से इस कुरान को यहां रखा गया है. इसे देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं. समाज सेवी जीशान मलिक के मुताबिक इस कुरान को देखने और छूने से ईमान और रूह तरोताजा हो जाती है.

Tagged:
Share This Article