Menu
#News

पठान’ के रिलीज से पहले ही बांग्लादेश में फुल हुए थिएटर, फिल्म को मिला पड़ोसी मुल्क के फैंस से ये शानदार: तोहफा

शाहरुख खान को पूरे चार साल बाद रुपहले पर्दे पर लाने वाली इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। दुनिया के कई देशों में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान स्टारर पठान अब 12 मई को बांग्लादेश में रिलीज हो रही है। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मई, 2023
पठान’ के रिलीज से पहले ही बांग्लादेश में फुल हुए थिएटर, फिल्म को मिला पड़ोसी मुल्क के फैंस से ये शानदार: तोहफा

शाहरुख खान को पूरे चार साल बाद रुपहले पर्दे पर लाने वाली इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

दुनिया के कई देशों में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान स्टारर पठान अब 12 मई को बांग्लादेश में रिलीज हो रही है।

इस बीच खबर है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके शो हाउसफुल हो गए हैं।

वहीं पठान अब बांग्लादेश में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज हो रही है।

जहां इस खबर से शाहरुख खान के फैंस बहुत खुश हैं, वहीं पड़ोसी मुल्क में कुछ ऐसे भी हैं जो पठान की रिलीज का विरोध कर रहे हैं।

लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध के बीच भी पठान ने रिलीज से पहले ही बांगलादेश में अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है।

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश के एक नामी थिएटर में पठान के दो दिन के एडवांस टिकट्स बिक चुके हैं।

मतलब साफ है फिल्म के शो हाउसफुल हो गए हैं।

वहीं इंपोर्टर और वितरक अनन्या मामून ने कहा कि विभिन्न चर्चाओं के बाद, फिल्म की रिलीज के लिए मंत्रालय से अनुमति, सेंसर की मंजूरी सहित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।

अनन्या मामून कंपनी एक्शन कट एंटरटेनमेंट से हैं और उन्होंने ही खुलासा किया है कि पठान बांग्लादेश के 41 सिनेमा हॉल में रिलीज होगी और इसके हर दिन 198 शो दिखाए जाएंगे।

रिलीज के पहले दिन और दूसरे दिन के टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

Tagged:
Share This Article