Menu
#मनोरंजन

हरिद्वार का पुन: कुलाधिपति पद पर नियुक्त किये जाने से कर्मचारियों खुशी की लहर है केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया

  हरिद्वार:(जीशानमलिक) शिक्षा मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा रैगुलेशन 2023 के अन्तर्गत डा0 सत्यपाल सिंह को गुरुकुल काँगड़ी (समविश्वविद्यालय), हरिद्वार का पुनः कुलाधिपति पद पर नियुक्त किये जाने से कर्मचारियों खुशी की लहर है। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अनुमोदित यू0जी0सी0 अधिनियम 2023 …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 फ़र, 2024
हरिद्वार का पुन: कुलाधिपति पद पर नियुक्त किये जाने से कर्मचारियों खुशी की लहर है केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया

 

हरिद्वार:(जीशानमलिक) शिक्षा मन्त्रालय, भारत सरकार द्वारा रैगुलेशन 2023 के अन्तर्गत डा0 सत्यपाल सिंह को गुरुकुल काँगड़ी (समविश्वविद्यालय), हरिद्वार का पुनः कुलाधिपति पद पर नियुक्त किये जाने से कर्मचारियों खुशी की लहर है।

शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अनुमोदित यू0जी0सी0 अधिनियम 2023 को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्ण रूप से लागु किए जाने का प्रस्ताव पारित किए जाने के चलते केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की नियुक्ति किए जाने पर भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि लम्बे समय से कर्मचारियों की चली आ रही मांग को स्वीकार कर भारत सरकार ने विश्वविद्यालय को शिक्षा व शोध के क्षेत्र में और अधिक सुअवसर प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारी सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

महामंत्री नरेंद्र मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से कर्मचारियों में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है। केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय नए आयामों को स्थापित करने की दिशा में अग्रसर होगा।

Share This Article