Menu
#Mumbai

अगले 24 घंटे में इन इलाकों में हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में मौसम अपना मिजाज बदल सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है इसी के साथ उत्तराखंड की राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 मा, 2023
अगले 24 घंटे में इन इलाकों में हो सकती है बारिश

अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में मौसम अपना मिजाज बदल सकती है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है इसी के साथ उत्तराखंड की राजधानी और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने की बात कही गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह की माने तो हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल के मैदानी इलाकों में गर्मी और बढ़ सकती है।

यह भी पढे़ं- पूर्वोत्तर राज्यों में प्रचंड जीत पर महानगर कार्यकर्ताओं ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया जश्न

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दून में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पंतनगर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री, मुक्तेश्वर में 21.9 डिग्री व 6.9 डिग्री जबकि टिहरी में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।

Share This Article