Menu
#Mumbai

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में हो सकती है आज बारिश, गर्मी कम होने से बदलेगा उत्‍तराखंड का मौसम

उत्तराखंड उत्तराखंड के 12 जिलों आज में हल्की से मध्‍यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 मई, 2024

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 12 जिलों आज में हल्की से मध्‍यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। हरिद्वार में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इसके साथ ही 11 मई तक प्रदेश भर में कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि होने की चेतावनी भी मौसम विभाग ने जारी की है। मैदानी इलाकों में उच्च अधिकतम तापमान के चलते हीट रैश, हीट क्रमप्‍स या हीट स्ट्रोक जैसी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। इसे देखते हुए मौसम विभाग में लोगों को हिदायत दी है कि मैदानी इलाकों में लोग उच्च तापमान के प्रभाव से बचने के लिए जितना संभव हो सके घरों पर ही रहे।

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.4 और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 39.0 और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tagged:
Share This Article