Menu
#News

सचिव के कमरे में मारपीट , गुंडई से मचा हड़कंप

सचिव के कमरे में मारपीट : उत्तराखंड सरकार के बेहद प्रभावशाली आईएएस और मुख्यमंत्री धामी की कोर टीम के सबसे धाकड़ सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कद और प्रभाव ऐसा है कि इस खबर पर यकीन कर पाना हर किसी के लिए आसान नहीं है लेकिन तहरीर को ध्यान से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 नव, 2024
सचिव के कमरे में मारपीट , गुंडई से मचा हड़कंप

सचिव के कमरे में मारपीट : उत्तराखंड सरकार के बेहद प्रभावशाली आईएएस और मुख्यमंत्री धामी की कोर टीम के सबसे धाकड़ सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कद और प्रभाव ऐसा है कि इस खबर पर यकीन कर पाना हर किसी के लिए आसान नहीं है लेकिन तहरीर को ध्यान से पढ़ें तो मामला बेहद चौंकाने वाला है क्योंकि वारदात सचिवालय के अंदर हुई है जो बेहद सेंसटिव मानी जाती है।

बाहर निकलो देख लूँगा , जैसी धमकी वो भी सचिव सुंदरम के सामने , उन्ही के ऑफिस में , तो ज़रा सोचिये मंज़र कैसा रहा होगा। लिखित शिकायत में जान से मारने , धमकाने और गुंडागर्दी करने के आरोप में देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। आपको बता दें कि कपिल कुमार, वरिष्ठ निजी सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई की विश्वकर्मा भवन के कार्यालय कक्ष में बॉबी पंवार नाम के व्यक्ति द्वारा अपने 2 अन्य साथियों के साथ सचिव आवास व उनके स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हुए गाली- गलौच की गई तथा उन्हे डराते धमकाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई एवं सरकारी कार्य मे बाधा डाली गई।

ब्यूरोक्रेसी में इस तरह की घटना अपने आप में बेहद हैरान करने वाली है क्योंकि उत्तराखंड सचिवालय में किसी का ऐसे चले जाना और सबसे प्रभावशाली आईएएस से दुर्व्यवहार मारपीट और धमकी देना क्यों हुआ ये बड़ा सवाल है। अपने आप में ये रिपोर्ट बेहद गंभीर है क्योंकि सचिवालय बेहद सुरक्षित और संवेदनशील क्षेत्र है और यहाँ इस तरह की घटना का सामने आना गंभीर मामला है लिहाज़ा लिखित तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में – मुकदमां अपराध संख्या 475/24 धारा 115(2), 352,351(3), 121(1), 132,221 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। देखना होगा कि इस मामले में आखिर सचाई कितनी है मामला क्या है और एसएसपी अजय सिंह का अगला एक्शन क्या होगा ।

Share This Article