Menu
#Mumbai

भाजपा के इन कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक

  पौड़ी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी व प्रत्याशी का चुनाव प्रबंधन देख रहे नेताओं पर चुनाव में हुए खर्च की धनराशि का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव में पार्टी के लिए मेहनत का सिला शाबासी के रुप में नहीं, बल्कि फर्जी कहकर दिया जा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 फ़र, 2022
भाजपा के इन कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक

 

पौड़ी।
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी व प्रत्याशी का चुनाव प्रबंधन देख रहे नेताओं पर चुनाव में हुए खर्च की धनराशि का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव में पार्टी के लिए मेहनत का सिला शाबासी के रुप में नहीं, बल्कि फर्जी कहकर  दिया जा रहा है।
पौड़ी में स्थित भाजपा के कार्यालय में उस समय माहौल तनातनी का हो गया जब विकास खंड पाबौ के कलूण गांव के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता विकास चौहान व अन्य ने पार्टी व प्रत्याशी का चुनाव प्रबंधन देख रहे नेताओं पर भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया। देखते ही देखते कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुछ कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन इस दौरान तक कार्यालय में कुछ कुर्सियां तक टूट गई। हालांकि बाद में किसी तरह मामला शांत जरुर हो गया। लेकिन ‌मुख्यालय पौड़ी में दिनभर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच हुई यह नोकझोंक व विवाद चर्चा का विषय बनी रही। नाराज कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी ने छह दिन के लिए वाहन बुक किए। बुकिंग के अनुसार प्रतिदिन का 1 हजार रुपए और पेट्रोल-डीजल का खर्च का भुगतान किया जाना था। लेकिन चुनाव संपन्न होने के तीन दिन बाद भी चुनाव प्रचार में हुए खर्च की धनराशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

Tagged:
Share This Article