Menu
#Mumbai

प्रेमनगर स्थित लॉ कॉलेज के बाहर आग लगने से मची अफरा-तफरी

देहरादून 03 मई (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून में अग्निशमन दल (फायर ब्रिगेड) की सक्रियता से शुक्रवार को एक टैंकर में बीच रास्ते लगी आग को समय से बुझाने से एक बड़ा हादसा टल गया। टैंकर में पेट्रोल भरा हुआ था। पुलिस प्रवक्ता ने आज शाम बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 मई, 2024
प्रेमनगर स्थित लॉ कॉलेज के बाहर आग लगने से मची अफरा-तफरी

देहरादून

03 मई (वार्ता) उत्तराखंड के देहरादून में अग्निशमन दल (फायर ब्रिगेड) की सक्रियता से शुक्रवार को एक टैंकर में बीच रास्ते लगी आग को समय से बुझाने से एक बड़ा हादसा टल गया। टैंकर में पेट्रोल भरा हुआ था।

पुलिस प्रवक्ता ने आज शाम बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना प्राप्त हुई कि केहरी गांव, लॉ कॉलेज के पास मुख्य हाईवे पर पैट्रोल से भरे एक टैंकर में आग लग गई है। सूचना की संवेदन शीलता के दृष्टिगत, थाना से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून, सेलाकुई तथा ओएनजीसी से दमकल के वाहन तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम मौके पर पहुँची। साथ ही, मुख्य हाईवे पर दोनो ओर से रूट डायवर्ट करते हुए घटनास्थल पर वाहनों का आवागमन बंद कराया गया। उन्होंने बताया कि दमकल के वाहनों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टैंकर में लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया है।

Tagged:
Share This Article