Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड के पहाड़ों में आज से मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के आसार, 21 को आंधी-ओलावृष्टि का यलो अलर्ट:

आज से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच से छह दिन उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ वर्षा होने, बिजली चमकने,ओलावृष्टि व …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 अप्र, 2023
उत्तराखंड के पहाड़ों में आज से मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के आसार, 21 को आंधी-ओलावृष्टि का यलो अलर्ट:

आज से मौसम करवट बदल सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच से छह दिन उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और वर्षा होने की संभावना है।

इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ वर्षा होने, बिजली चमकने,ओलावृष्टि व तेज आंधी आ सकती है।

इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम का बदला हुआ मिजाज 21 अप्रैल तक बना रह सकता है।

इससे पहले सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा।

तेज धूप ने बेहाल किया।

पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं दोपहर बाद बादल छाने और हवा चलने से तापमान में कमी आई।

लेकिन देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, उधमसिंहनगर आदि मैदानी इलाकों में गर्मी ने बेहाल किया।

सुबह से ही तेज धूप खिली रही।

दोपहर तक गर्मी काफी बढ़ गई।

इस दौरान देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Tagged:
Share This Article