Menu
#Mumbai

ऋषिकेश में श्रीदेव सुमन कैंपस में ये होंगे नये कोर्स

ऋषिकेश: श्रीदेव सुमन कैंपस का कायाकल्प होगा। बकायदा इसके लिए 25 करोड़ रुपए का बजट पास कर दिया गया है। जल्द ही सीएम पुष्कर धामी कैंपस का भूमि पूजन करेंगे। वहीं, कैंपस में एलएलबी, बीएड जैसे कोर्स भी शुरू करने की तैयारी है-ऋषिकेश एम्स रोड पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 फ़र, 2023
ऋषिकेश में श्रीदेव सुमन कैंपस में ये होंगे नये कोर्स

ऋषिकेश: श्रीदेव सुमन कैंपस का कायाकल्प होगा। बकायदा इसके लिए 25 करोड़ रुपए का बजट पास कर दिया गया है। जल्द ही सीएम पुष्कर धामी  कैंपस का भूमि पूजन करेंगे। वहीं, कैंपस में एलएलबी, बीएड जैसे कोर्स भी शुरू करने की तैयारी है-ऋषिकेश एम्स रोड पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की खाली पड़ी भूमि का जल्दी ही कायाकल्प होने की उम्मीद है।

विश्वविद्यालय के कुलपति में भूमि का निरीक्षण किया है। प्रशासन ने खाली पड़ी भूमि पर विश्वविद्यालय की आवासीय कॉलोनी, गेस्ट हाउस और अन्य बिल्डिंग तैयार कर विवि से संचालित होने वाले LLB जैसे कई कोर्स शुरू करने की योजना बनाई है।

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति एमएस रावत ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले विश्वविद्यालय के कैंपस का निरीक्षण किया, जिसके बाद वो एम्स रोड स्थित विश्वविद्यालय की खाली पड़ी भूमि को देखने के लिए पहुंचे, विश्वविद्यालय कैंपस के अधिकारियों के साथ उन्होंने भूमि का निरीक्षण करने के बाद आपस में चर्चा की। कुलपति एमएस रावत ने बताया कि खाली पड़ी भूमि 2.9 हेक्टेयर है, जो सालों से खाली पड़ी हुई है। इस भूमि की कायाकल्प करने की योजना श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्रशासन ने बनाई है।

यह भी पढ़ें-उत्तराखंडक्राइमSTF ने 1200 करोड़ के स्कैम करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को दिल्ली से किया गिरफ्तार

प्रशासन सबसे पहले विश्वविद्यालय के लिए आवासीय कॉलोनी और गेस्ट हाउस का निर्माण करेगा।  बिल्डिंग बनाकर उसमें विश्वविद्यालय से संचालित होने वाले कई कोर्स भी ऋषिकेश से ही शुरू करेगा। हालांकि, इन सभी योजनाओं को धरातल पर उतरने में कितना समय लगेगा यह कह पाना अभी मुश्किल है, उन्होंने बताया कि ऋषिकेश में ही मुख्य रूप से एलएलबी, माइकोबायोलॉजी टूरिज्म, बीएड, बीबीए, बीसीए जैसे कोर्स करने का मौका भविष्य में युवाओं को मिलेगा। अभी तक यह कोर्स करने के लिए युवाओं को ऋषिकेश से अन्य शहरों की दौड़ लगानी पड़ती है. युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपनी योजना बनाई है।

 

 

Tagged:
Share This Article