Menu
#नैनीताल

यह कली सेहत के लिए चमत्कारी औषधि

लहसुन रसोई में मिलने वाली एक ऐसी सामग्री है जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों के इलाज तक में सदियों से किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे तत्व मिलते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं, लहसुन …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 जुल, 2024
यह कली सेहत के लिए चमत्कारी औषधि

लहसुन रसोई में मिलने वाली एक ऐसी सामग्री है जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों के इलाज तक में सदियों से किया जा रहा है।

इसमें कई ऐसे तत्व मिलते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं, लहसुन का स्वाद तो सभी को पसंद आता है।

कोई भी सब्जी हो, बिना लहसुन के उसका स्वाद फीका ही लगता है। लेकिन आपको बता दें कि यह सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज से भी लाजवाब है।

इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटी-माइक्रोबियल गुण आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। सदियों से इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज के लिए भी किया जाता आया है।

इसलिए रोजाना सुबह के समय लहसुन की दो कच्ची कलियां चबाने से आपको ऐसे हैरान करने वाले फायदे मिलेंगे कि लोग आपसे आपकी सेहत का राज पूछना शुरू कर देंगे।

लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो आज के दौर में सभी के लिए जरूरी है। कम उम्र के लोगों में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या देखने को मिल रही है, जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिल के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसे खाने से आर्थराइटिस जैसी बीमारियों की वजह से होने सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इससे दर्द से आराम मिलता है और आर्थराइटिस के लक्षणों से आराम मिलता है।

लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए हाई बीपी के मरीजों के लिए लहसुन खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में काफी मदद मिलती है।

लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम से राहत दिलाते हैं। मानसून या बदलते मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है। ऐसे में लहसुन में मौजूद विटामिन-सी और बी6 इम्युनिटी मजबूत बनाते हैं, जिससे खांसी-जुकाम से आराम मिलता है।

एक्ने त्वचा के पोर्स में बैक्टीरिया जमा होने की वजह से होते हैं। ऐसे में लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण एक्ने होने से रोकते हैं और अगर हो गए हैं, तो उन्हें जल्दी ठीक करने में भी मदद करते हैं।

 

Share This Article