Menu
#Destinations

धनतेरस पर ये है वाहन ख़रीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर ये है वाहन ख़रीदने का शुभ मुहूर्त : धनतेरस के दिन कुछ न कुछ खरीदने की परंपरा है. इस दिन विशेष रूप से सोना, चांदी और वाहनों की खरीदारी का विशेष महत्व है. अगर आप इस दिन वाहन खरीदने जा रहे हैं तो आपको बताते हैं कि धनतेरस …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 28 अक्ट, 2024
धनतेरस पर ये है वाहन ख़रीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर ये है वाहन ख़रीदने का शुभ मुहूर्त : धनतेरस के दिन कुछ न कुछ खरीदने की परंपरा है. इस दिन विशेष रूप से सोना, चांदी और वाहनों की खरीदारी का विशेष महत्व है. अगर आप इस दिन वाहन खरीदने जा रहे हैं तो आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन गाड़ी लेने का शुभ मुहूर्त कब है। पांच दिन के दीपोत्सव की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है. दिवाली का त्योहार हर साल खुशियों और समृद्धि के प्रतीक के रूप में मानाया जाता है. इस दौरान लोग अपने घरों में समृद्धि लाने के लिए सोना, चांदी, वाहन और बाकी कीमती चीजें खरीदते हैं. धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण और शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई चीजों से आर्थिक लाभ और घर में सुख-समृद्धि आती है.

धनतेरस पर वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

अगर आप इस धनतेरस या दिवाली पर गाड़ी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां कुछ खास शुभ मुहूर्त दिए गए हैं जो आपकी खरीदारी को और भी ज्यादा फलदायी बना सकते हैं. धनतेरस के दिन वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा, जो कि अगले दिन यानी 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा. वाहन खरीदने के लिए ये समय सबसे सही रहेगा.

धनतेरस का दिन पूरा दिन ही खरीदारी करने के लिए शुभ माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे विशेष मुहूर्त भी होते हैं जब वाहन या बाकी कीमती चीजें खरीदना काफी लाभकारी माना जाता है.

लाभ (समृद्धि): सुबह 10:41 से दोपहर 12:05 बजे तक अमृत (सर्वश्रेष्ठ समय): दोपहर 12:05 से 1:28 बजे तक लाभ (समृद्धि): शाम 7:15 से रात 8:51 बजे तक.

31 अक्टूबर 2024 को वाहन खरीदने के शुभ मुहूर्त

अगर आप धनतेरस के बाद वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 31 अक्टूबर को भी कुछ खास शुभ समय मिल रहे हैं:-

शुभ (सर्वश्रेष्ठ समय): शाम 4:13 से 5:36 बजे तक अमृत (सर्वश्रेष्ठ समय): शाम 5:36 से 7:14 बजे तक चर (सामान्य समय): रात 7:14 से 8:51 बजे तक.

1 नवंबर 2024 खरीदारी के शुभ मुहूर्त

धनतेरस और दिवाली के बाद 1 नवंबर को भी कुछ खास शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं जिनमें आप खरीदारी कर सकते हैं:-

सुबह के शुभ समय (चर, लाभ, अमृत):- सुबह 6:33 से 10:42 बजे तक दोपहर का शुभ समय (चर):- दोपहर 12:04 से 1:27 बजे तक दोपहर का शुभ समय (शुभ):- शाम 4:13 से 5:36 बजे तक.

इन शुभ समयों का ध्यान रखकर आप अपनी शॉपिंग को और भी खास बना सकते हैं, जिससे आपके घर में समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है।

Share This Article