Menu
#मनोरंजन

इस बार खानपुर विधायक उमेश कुमार की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी खुशखबरी पिरान कलियर

संवाददाता : रागिब नसीम, पिरान कलियर :विधानसभा वासियों के लिए तीन दिन लगातार हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने के बाद हमारे आग्रह पर 151गरीब हिंदू मुस्लिम कन्याओं का सामूहिक विवाह निकाह समारोह साबिर ए पाक की धरती कलियर के पास रुड़की रोड पर मेहवड पुल से नीचे उतरते ही क्रिकेट ग्राउंड …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 फ़र, 2024
इस बार खानपुर विधायक उमेश कुमार  की तरफ से दूसरी सबसे बड़ी खुशखबरी पिरान कलियर

संवाददाता : रागिब नसीम,

पिरान कलियर :विधानसभा वासियों के लिए तीन दिन लगातार हेलीकॉप्टर से फूल बरसाने के बाद हमारे आग्रह पर 151गरीब हिंदू मुस्लिम कन्याओं का सामूहिक विवाह निकाह समारोह साबिर ए पाक की धरती कलियर के पास रुड़की रोड पर मेहवड पुल से नीचे उतरते ही क्रिकेट ग्राउंड में दिनांक 4 मार्च को दोपहर 12 बजे संम्पन होने जा रहा है जिसमे दोनों समुदायों की बहन बेटियां शामिल है

एक ही पंडाल में मौलवी साहब निकाह भी पढ़ाएंगे और पंडित जी फेरे भी कराएंगे साबिर ए पाक पिरान कलियर की धरती जहां हिंदू मुस्लिम सब दिल में अकीदत लेकर आते है और वापस अपने दिल में मुहब्बत भरकर ले जाते है इसी धरती से इसी पैगाम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे है विधायक उमेश कुमार,इंशा अल्लाह अपनी पूरी पिरान कलियर टीम के साथ इस सामूहिक विवाह मे अपनी पूरी सेवा दी जाएगी,सभी कलियर विधानसभा वासी पहुंचकर प्रोग्राम में पहुंचकर चार चांद लगाए धन्यवाद

Share This Article