Menu
#Mumbai

उत्तराखंड के इस शहर में अब नहीं कटेगी बिजली! UPCL ने शुरू किया सबसे बड़ा भूमिगत केबलिंग प्रोजेक्ट

देहरादून: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने ऋषिकेश में विद्युत वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए एक बड़े भूमिगत केबलिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर में बिजली कटौती की घटनाओं में कमी आएगी, शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 अक्ट, 2025
उत्तराखंड के इस शहर में अब नहीं कटेगी बिजली! UPCL ने शुरू किया सबसे बड़ा भूमिगत केबलिंग प्रोजेक्ट

देहरादून: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने ऋषिकेश में विद्युत वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए एक बड़े भूमिगत केबलिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर में बिजली कटौती की घटनाओं में कमी आएगी, शहर का सौंदर्य बढ़ेगा, और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस परियोजना के तहत स्काडा सिस्टम (SCADA System) से रियल-टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे किसी भी तकनीकी खराबी की तुरंत पहचान कर बिजली की आपूर्ति बहाल की जा सकेगी।

UPCL का कहना है कि भूमिगत केबलिंग से बारिश, तूफान और अन्य प्राकृतिक कारणों से बिजली कटौती की घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही, गंगा तट और मुख्य बाजार क्षेत्रों में शहर का सुंदरीकरण भी होगा।

कंपनी का उद्देश्य विद्युत वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और तकनीकी रूप से उन्नत बनाना है। इसके अलावा, भूमिगत लाइनों से रखरखाव पर खर्च और समय दोनों की बचत होगी।

इसके साथ ही कुंभ क्षेत्र में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की परियोजना को भी मंजूरी मिल चुकी है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति और अधिक बेहतर होगी।

Tagged:
Share This Article