Menu
#अंतराष्ट्रीय

धामी सरकार के तीन बड़े फैसले:

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में तीन बड़े फैसले लिए हैं। अनुसूचित जाति स्वतः स्वरोजगार योजना’ में बढाई गई सब्सिडी की धनराशि: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिये संचालित ‘अनुसूचित जाति स्वतः …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 जून, 2023
धामी सरकार के तीन बड़े फैसले:

राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में तीन बड़े फैसले लिए हैं।

अनुसूचित जाति स्वतः स्वरोजगार योजना’ में बढाई गई सब्सिडी की धनराशि:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिये संचालित ‘अनुसूचित जाति स्वतः स्वरोजगार योजना’ के अन्तर्गत निर्धारित आय सीमा तथा देय सब्सिडी की धनराशि सीमा बढायी गयी है।

इसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में आय सीमा 40 हजार तथा शहरी क्षेत्रों की 55 हजार आय सीमा को 2.50 लाख किया गया है।

जबकि सब्सिडी की धनराशि 10 हजार से बढाकर 50 हजार अथवा योजना लागत का 50 प्रतिशत जो भी कम हो, देय होगी।

एस.डी.आर.एफ. कार्मिकों को दी जायेगी प्रोत्साहन धनराशि:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में 11 हजार फिट से अधिक की ऊंचाई पर रेसक्यू कार्य करने वाले एस.डी.आर.एफ. के राजपत्रित अधिकारियों एवं अराजपत्रित कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दिये जाने की व्यवस्था के निर्देशों के तहत अब राजपत्रित अधिकारियों को 1500 तथा अराजपत्रित कार्मिकों को 1000 रू0 प्रतिदिन की दर पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी।

इससे आपदा के दौरान रेसक्यू ऑपरेशन के कार्य तत्परता से संचालित हो सकेंगे।

तहसील कोश्या कुटोली का नाम ‘श्री कैंची धाम:

वहीं सीएम ने जनपद नैनीताल की तहसील कोश्या कुटोली का नाम बाबा नीम करौली धाम के नाम पर तहसील श्री कैंची धाम किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है।

हाल ही में कैंची धाम स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने सड़क निर्माण और एक तहसील का नाम बदलने की घोषणा की थी।

जिसे अब स्वीकृति दी गई है, तहसील कोश्या कुटोली जनपद नैनीताल का नाम बाबा नीम करौली के धाम के नाम से तहसील ‘श्री कैंची धाम” होगा। यानि अब तहसील कोश्या कुटोली ‘श्री कैंची धाम” के नाम से जानी जाएगी।

 

Tagged:
Share This Article