Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

अररिया में भाई की बारात में शामिल होने जा रहे तीन बाइक सवार दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना जिले के फारबिसगंज क्षेत्र का है जहां अररिया मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे 27 के ढोलबज्जा के पास ये हादसा हुआ है. बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 जून, 2022
अररिया में भाई की बारात में शामिल होने जा रहे तीन बाइक सवार दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी. घटना जिले के फारबिसगंज क्षेत्र का है जहां अररिया मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे 27 के ढोलबज्जा के पास ये हादसा हुआ है. बाइक पर सवार तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. तीनों की मौत मौके पर ही हो गयी. सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले जोगबनी थानाक्षेत्र के निवासी बताये जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतक आपस में दोस्त बताये जा रहे हैं. ये तीनों मित्र एक शादी समारोह में शरीक होकर वापस लौट रहे थे और रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गये. हादसा देर रात का बताया जा रहा है. तीनों में एक दोस्त के भाई की शादी थी जिसके बारात में शामिल होने तीनों जा रहे थे. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

तीनों मृतक का शव क्षत विक्षत हालत में सड़क पर पड़ा हुआ था. वहीं लोग जब मौके पर पहुंचे तो पाया कि घटनास्थल पर खून ही खून पसरा हुआ है और तीनों युवकों का शव मौके पर पड़ा हुआ है. इनकी बाइक भी वहीं पड़ी थी. जिस बाइक पर तीनों सवार होकर आ रहे थे उस बाइक का नंबर बीआर 38 एक्स 6408 है. तीनों शवों की पहचान की जा रही है. मृतक के मोबाइल को खोलने की कोशिश की गयी जिसमें फिंगर प्रिंट लॉक लगा था.

Tagged:
Share This Article