Menu
#Mumbai

फर्ज़ी पुलिस कांस्टेबल बनकर वसूली करते धरा गया ठग कुकरेती

  देहरादून। रेहड़ी और ठेली फड़ वालोंं से वसूली कर रहे पुलिस के फर्जी कांस्टेबल को पुलिस ने दबोच लिया। थाना वसंत विहार के अंतर्गत चौकी इंदिरा नगर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली फड वालो से एवम वाहन चालकों आदि से पैसे वसूल रहा …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 मा, 2022
फर्ज़ी पुलिस कांस्टेबल बनकर वसूली करते धरा गया ठग कुकरेती

 

देहरादून। रेहड़ी और ठेली फड़ वालोंं से वसूली कर रहे पुलिस के फर्जी कांस्टेबल को पुलिस ने दबोच लिया।

थाना वसंत विहार के अंतर्गत चौकी इंदिरा नगर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुलिस के नाम पर ठेली फड वालो से एवम वाहन चालकों आदि से पैसे वसूल रहा है। पुलिस की वर्दी पहने वह संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। चौकी प्रभारी इंदिरानगर उपनिरीक्षक विकसित पवार मय पुलिस बल के उक्त व्यक्ति की तलाश करते हुए शास्त्री नगर खाला से कावली गांव जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में एक स्कूटी वाहन संख्या uk07 डी पी 9474 से आता हुआ दिखाई दिया। जिसको रोक कर चेक किया गया तो उसने खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल बताते हुए पुलिस का आईडी कार्ड प्रस्तुत किया। पोस्टिंग इत्यादि के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। शक होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद ही बताया कि वह कोई पुलिस वाला नहीं है और घर चलाने का कोई साधन न होने पर वह पुलिस की वर्दी पहन कर चलते फिरते ठेली किराए के वाहनों से चेकिंग आदि के नाम पर पैसे वसूल कर अपना खर्चा चलाता है। पूछताछ करने पर इसके द्वारा अपना नाम मुकेश कुकरेती पुत्र विशाल मणि कुकरेती निवासी194 शास्त्री नगर सीमाद्वार थाना वसंत विहार जनपद देहरादून उम्र 34 वर्ष मूल पता राम नगर शिव कॉलोनी थाना रायपुर जनपद देहरादून बताया। उसके कब्जे से उत्तराखंड पुलिस का एक पहचान पत्र, एक विजिटिंग कार्ड, एक वॉकी टॉकी प्राइवेट, एक पिस्टल हॉलस्टर, कुल 3400 रुपए एवं उत्तराखंड पुलिस की सिपाही की वर्दी जैकेट पेंट बेल्ट जिसमें उत्तराखंड पुलिस के बैच लगे हुए बरामद हुए। पेंट काले रंग की बेल्ट वह काले रंग के जूते बरामद किए गये।

Tagged:
Share This Article