Menu
#कहिंन

पौड़ी गढ़वाल में बाघ हलचल, चार दिन तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी:

ऐसे में जनता की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में 4 दिन के अवकाश की घोषणा कर दी है। आदेश के जारी होने के बाद 2 मई तक स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने तहसील रिखणीखाल के ग्राम डल्ला पट्टी,पैनो, मेलधार, क्वीराली, तोल्यू, …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 अप्र, 2023
पौड़ी गढ़वाल में बाघ हलचल, चार दिन तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी:

ऐसे में जनता की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में 4 दिन के अवकाश की घोषणा कर दी है।

आदेश के जारी होने के बाद 2 मई तक स्कूल बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी ने तहसील रिखणीखाल के ग्राम डल्ला पट्टी,पैनो, मेलधार, क्वीराली, तोल्यू, गाड़ियू, जूही, द्वारी, कांडा कोटडी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालय आंगनवाड़ी केंद्रों में दिनांक 29-04 से दो मई तक 4 दिनों का अवकाश घोषित किया है।

हालांकि बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए उक्त अवधि में उपरोक्त ग्रामों में स्थित समस्त विद्यालयों में कक्षाएं ऑनलाइन के माध्यम से संचालित की जाएंगी।

बता दें कि पौड़ी जिले के रिखणीखाल क्षेत्र में हाल में तीन दिन में दो बुजुर्गों को हमला कर मार डालने के लिए जिम्मेदार माने जा रहे तीन बाघों में से एक को पिंजरे में कैद कर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है ।

Tagged:
Share This Article