Menu
#News

पीलीभीत में बाघों का आतंक जारी: दो घंटे में तीन हमले, महिला की मौत, दो घायल; किशोर ने बहादुरी से बचाई जान

पीलीभीत : पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह मात्र दो घंटे के अंतराल में बाघों ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। पहली घटना में मंडरिया गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर नीलेश पर बाघ ने अचानक हमला कर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 17 जुल, 2025
पीलीभीत में बाघों का आतंक जारी: दो घंटे में तीन हमले, महिला की मौत, दो घायल; किशोर ने बहादुरी से बचाई जान

पीलीभीत  : पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह मात्र दो घंटे के अंतराल में बाघों ने तीन ग्रामीणों पर हमला कर क्षेत्र में दहशत फैला दी। पहली घटना में मंडरिया गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर नीलेश पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। नीलेश ने साहस का परिचय देते हुए करीब दस मिनट तक बाघ से संघर्ष किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ भाग खड़ा हुआ और नीलेश की जान बच गई।

इसके करीब 15 मिनट बाद बाघ ने उसी गांव की 50 वर्षीय महिला तृष्णा पर हमला कर दिया, जो सुबह खेत पर काम करने गई थीं। बाघ उन्हें घसीटकर ले गया और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनका शव खेत से बरामद किया गया। इसी दौरान एक अन्य महिला पर भी बाघ ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

लगातार हो रहे इन हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और बाघों को आबादी से दूर करने की मांग की है। क्षेत्र में पहले भी बाघ हमले में कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है, जिससे वन्यजीवों और इंसानों के बीच संघर्ष की स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

Tagged:
Share This Article