Menu
#News

आशा वर्करों के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किया संगिनी एप तैयार।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाने वालीं आशा वर्करों के काम की निगरानी अब एप के जरिये होगी। साथ ही उन्हें प्रति माह भुगतान भी एप से ऑनलाइन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत 11 नवंबर को आशा संगिनी एप की शुरूआत करेंगे। बता …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 नव, 2022
आशा वर्करों के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किया संगिनी एप तैयार।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाने वालीं आशा वर्करों के काम की निगरानी अब एप के जरिये होगी। साथ ही उन्हें प्रति माह भुगतान भी एप से ऑनलाइन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत 11 नवंबर को आशा संगिनी एप की शुरूआत करेंगे।

बता दें कि एनएचएम के माध्यम से प्रदेश में लगभग 12 हजार आशा वर्कर तैनात हैं। इनके माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण करने के अलावा स्वास्थ्य संबंधित डाटा तैयार किया जाता है।

आशा वर्करों के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संगिनी एप तैयार किया है। इस से उच्च अधिकारी उनके काम की मॉनीटरिंग करेंगे। तो  इसके लिए आशा वर्करों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एनएचएम के तहत आशा वर्करों को स्मार्ट फोन भी दिए जा रहे हैं।

 

तो वही 11 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री इस एप को लांच करेंगे। आशा वर्कर एप पर अपने काम को अपलोड करेंगे। और इसी दिन वह राजकीय मेडिकल कॉलेज दून में नए ओटी भवन का उद्घाटन करेंगे

 

Tagged:
Share This Article