Menu
#Mumbai

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन

बदरीनाथ / केदारनाथ 18 मई। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज सोमवार प्रात: को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये तथा विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 मई, 2026
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ धाम के दर्शन

बदरीनाथ / केदारनाथ 18 मई। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज सोमवार प्रात: को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये तथा विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने  केदारनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

केदारनाथ धाम तथा  बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंत्री का स्वागत किया। दर्शन‌के पश्चात प्रसाद भेंट किया।उन्होंने मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

 

केदारनाथ को सुबह दर्शन के पश्चात आज दोपहर को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। उन्होंने देश-प्रदेश की उन्नति, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

 

Tagged:
Share This Article