Menu
#News

कांवड़ मेला 2025 के दृष्टिगत देहरादून और विकासनगर में यातायात योजना जारी

देहरादून: कांवड़ मेला 2025 के दौरान देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ और धार्मिक यात्राओं के चलते ट्रैफिक जाम से बचाव हेतु जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने 11 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक के लिए विशेष यातायात योजना जारी की है। यह योजना दो चरणों में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 जुल, 2025
कांवड़ मेला 2025 के दृष्टिगत देहरादून और विकासनगर में यातायात योजना जारी

देहरादून:  कांवड़ मेला 2025 के दौरान देहरादून व आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ और धार्मिक यात्राओं के चलते ट्रैफिक जाम से बचाव हेतु जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने 11 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक के लिए विशेष यातायात योजना जारी की है। यह योजना दो चरणों में लागू रहेगी—पहला चरण 11 जुलाई से 19 जुलाई तक रहेगा, जबकि दूसरा चरण डाक कांवड़ के मद्देनज़र 20 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।

सामान्य दिनों (11 से 19 जुलाई) में देहरादून से निकलने वाले मार्ग:

दिल्ली जाने हेतु: ISBT (देहरादून) – छुटमलपुर – देवबन्द – रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर) – मेरठ – दिल्ली।

हरिद्वार के लिए: रिस्पना पुल – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार।

सहारनपुर के लिए: ISBT – छुटमलपुर – सहारनपुर।

हल्द्वानी / नैनीताल / कुमाऊं क्षेत्र: रिस्पना – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार – नजीबाबाद – हल्द्वानी / नैनीताल।

पौड़ी / रुद्रप्रयाग / चमोली के लिए: रिस्पना – जोगीवाला – भानियावाला – रानीपोखरी – ऋषिकेश – तपोवन – व्यासी – श्रीनगर – गंतव्य स्थान।

टिहरी / उत्तरकाशी: देहरादून – मसूरी – सुआखोली – चंबा – उत्तरकाशी / टिहरी।

यमुनोत्री / गंगोत्री: शिमला बाईपास – धूलकोट – विकासनगर – नैनबाग – बड़कोट – यमुनोत्री / गंगोत्री।

डाक कांवड़ के दौरान (20 से 23 जुलाई) देहरादून से विशेष मार्ग:

दिल्ली के लिए:   ISBT – छुटमलपुर – सहारनपुर – शामली – बागपत – दिल्ली।

या ISBT – छुटमलपुर – सहारनपुर – सरसावा – करनाल – सोनीपत – दिल्ली।

हल्द्वानी / नैनीताल / कुमाऊं के लिए:

रिस्पना – जोगीवाला – भानियावाला – नरेंद्रनगर – चंबा – टिहरी डैम – टिपरी – श्रीनगर – कर्णप्रयाग – हल्द्वानी।

अन्य विकल्पों में कोटद्वार, बिजनौर, धामपुर, काशीपुर होते हुए भी यात्रा की जा सकती है।

 

विकासनगर से यातायात योजना (11 से 19 जुलाई):

दिल्ली के लिए: विकासनगर – हर्बर्टपुर – दर्रारेट – छुटमलपुर – देवबन्द – मेरठ – दिल्ली।

हरिद्वार के लिए: विकासनगर – धूलकोट – शिमलाबाईपास – ISBT – जोगीवाला – नेपाली फार्म – हरिद्वार।

हल्द्वानी / कुमाऊं: विकासनगर – धूलकोट – देहरादून – हरिद्वार – नजीबाबाद – हल्द्वानी।

डाक कांवड़ के दौरान (20 से 23 जुलाई) विकासनगर से मार्ग:

दिल्ली हेतु: विकासनगर – हर्बर्टपुर – कुल्हाल – कालाआम – करनाल – सोनीपत – दिल्ली।

कुमाऊं के लिए: विकासनगर – सहारनपुर – शामली – मेरठ – बिजनौर – काशीपुर – हल्द्वानी / नैनीताल।

महत्वपूर्ण सूचना: प्रशासन ने अपील की है कि 21 जुलाई से 23 जुलाई तक डाक कांवड़ के दौरान हरिद्वार से अपने गंतव्य की ओर जाने से बचें, क्योंकि इन दिनों कांवड़ यात्रा अपने चरम पर होती है और सड़कों पर अत्यधिक भीड़ होती है।

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और यात्रियों को सलाह दी है कि निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें। पुलिस विभाग द्वारा सभी प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Tagged:
Share This Article