Menu
#News

देहरादून में दु:खद हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 3 की दर्दनाक मौत:

हादसों के मामले सामने आ रहे हैं वहीं राजधानी देहरादून से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है। जहां आज सुबह-सुबह कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी। आज सुबह उत्तराखंड के देहरादून जनपद के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। वहीं …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 अप्र, 2023
देहरादून में दु:खद हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 3 की दर्दनाक मौत:

हादसों के मामले सामने आ रहे हैं वहीं राजधानी देहरादून से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है।

जहां आज सुबह-सुबह कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी।

आज सुबह उत्तराखंड के देहरादून जनपद के कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है।

वहीं इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है,।

जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार सवार पांवटा से चकराता जा रहे थे।

जो सहिया के पास चापनू में दुर्घटना ग्रस्त हो गए।

स्थानीय प्रशासन व पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है, रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

जानकारी  के मुताबिक देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर आज सुबह एक कार खाई में जा गिरी।

वहीं कार में चार लोग सवार थे।

जिसमें से तीन की मौत की खबर सामने आ रही है।

जबकि एक घायल भी हुआ है।

इसमें एक महिला व दो पुरुष की मौत हुई, जबकि एक पुरुष घायल हुआ है।

वहीं सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है।

सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

Tagged:
Share This Article