Menu
#ऑस्ट्रेलिया

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में बेटी की मौत, पिता गंभीर, परिजनों में कोहराम:

वह स्कूटी में अपने पिता के साथ कॉलेज जा रही थी। हादसे में युवती की मौत हो गई तो वही पिता की हालात गंभीर बताई जा रही है। स्कूटी का टायर फटने की वजह से हादसा हुआ। हादसे के बाद दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 03 मई, 2023
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में बेटी की मौत, पिता गंभीर, परिजनों में कोहराम:

वह स्कूटी में अपने पिता के साथ कॉलेज जा रही थी।

हादसे में युवती की मौत हो गई तो वही पिता की हालात गंभीर बताई जा रही है।

स्कूटी का टायर फटने की वजह से हादसा हुआ।

हादसे के बाद दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

जबकि पिता का इलाज चल रहा है।

नैनीताल जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।

जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के संजयनगर-2 के रहने वाले लक्ष्मण सिंह ठाकुरी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त ओननरी कैप्टन है।

उनकी बेटी रेनू को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में एक परीक्षा देने के लिए जाना था।

दोनों स्कूटी से परीक्षा केंद्र के लिए ही जा रहे थे।

इसी दौरान लालकुआं- बिंदुखत्ता मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास स्कूटी का टायर फट गया।

इस वजह से स्कूटी अनियंत्रित हो गई।

हादसे में दोनों को काफी चोट आई।

छात्रा रेनू मौके पर ही बेहोश हो गई जबकि उसकी पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और दोनों को तुरंत हल्द्वानी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेनू की हालत गंभीर थी तो उसे राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।

वहीं पिता की हालत अभी भी नाजुक है।

Tagged:
Share This Article